🔺 हम NRI’s की सदभावना है कि UK की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ और मुल्क अधिक सशक्त बने : कन्वीनर, एनआरआई ग्रुप
NRI केशव बटाक ने एंडी बर्नहैम को यूनाइटेड किंगडम (यूके) का नया प्रधानमंत्री बनने पर को बधाई दी है। लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेता एंडी बर्नहैम 20 जुलाई को यूके के 59 वें प्रधानमंत्री बने हैं। उन्हें लेबर पार्टी ने कीएर स्टॉर्मर के इस्तीफे के बाद यूके पीएम की कमान सौंपी है। एनआरआई ग्रुप के कन्वीनर केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से पत्र लिख कर एंडी बर्नहैम को यूके पीएम का पदभार संभालने पर अभिनंदन दिया है। सैल्यूट तिरंगा के यूके प्रेसिडेंट NRI केशव बटाक ने एंडी बर्नहैम को बधाई-पत्र में लिखा कि हम लाखों इंडियंस ब्रिटिशों को आप जैसे अनुभवी मंत्री और जमीन से जुड़े नेता को यूनाइटेड किंगडम का प्रधानमंत्री बनाने से खुशी है। आप किंग्स चार्ल्स तृतीय के नेतृत्व में यूके को दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था और महाशक्ति बनाने में सफल होंगे ऐसा हमें विश्वास है। एनआरआई ग्रुप के कन्वीनर केशव बटाक ने पीएम एंडी बर्नहैम को पत्र में आगे लिखा कि हम इंडियंस ब्रिटिश यूके के विकास में योगदान देते आ रहे हैं। यूके के विकास में हम भारतवंशियों का नैतिक सहयोग पूर्वत जारी रहेगा। मगर कुछ तत्व यूके की नींव कमजोर करने में लगे हैं। हमें ऐसे भितराघातियों की पहचान कर उन्हें अंजाम तक पहुँचाना होगा। तभी मुल्क में अमन-चैन रहेगा।

