दमन के भीमपोर स्थित भंडारवाड़ इलाके में कडैया कोस्टल पुलिस ने आधी रात बड़ा छापा मारकर वलसाड के कुख्यात जुआरी इम्तियाज़ मुस्तफा शेख समेत 16 आरोपियों को रंगे हाथ जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3 लाख 71 हजार 20 रुपये नकद, 13 मोबाइल फोन, 2 मारुति अर्टिगा कार और जुए का अन्य सामान जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में इम्तियाज़ मुस्तफा शेख, उमंग बलवंत भंडारी, अंजल गफूर शेख, इमरान गुलाब मुल्तानी, मोहफीज इम्तियाज़ शेख, सुरेशभाई अंबालाल पटेल, इम्तियाज़ अब्दुल रज्जाक खान पठान, वसीम नाज़िम मोहम्मद शेख, दिनेश बुधाभाई पटेल, प्रकाशभाई दाजीभाई पटेल, राकेशभाई प्रवीणभाई पटेल, निमेष सोमाभाई पटेल, मौसीन इम्तियाज़ शेख, गुलाम हुसैन सैयद शेख, धर्मेशभाई मनुभाई पटेल और सईदखान अब्दुल रज्जाक पठान शामिल हैं। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी।

