दादरा एवं नगर हवेली की राजधानी सिलवासा एक बार फिर प्रतिभाओं के महाकुंभ की साक्षी बनने जा रही है। The IFA World के तत्वावधान में आगामी 1 नवंबर 2026 (रविवार) को “IFA Carnival 2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस मेगा टैलेंट कार्निवल का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं को एक ही मंच पर अपनी कला, हुनर और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर प्रदान करना है।आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में फैशन, कला, संगीत और मनोरंजन से जुड़ी कई आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इनमें रनवे शो, अवॉर्ड शो, डिजाइनर स्लॉट (फैशन वीक), डांस प्रतियोगिता, सिंगिंग प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता और ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण रहेंगी। इन प्रतियोगिताओं में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।IFA Carnival 2026 में 2 वर्ष से लेकर 40 वर्ष से अधिक आयु तक के प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। प्रतिभागियों को किड्स, टीन, मिस्टर, मिस, मिसेज तथा प्लस साइज जैसी विभिन्न श्रेणियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे हर वर्ग की प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का मंच प्राप्त होगा।इस भव्य आयोजन का वेन्यू पार्टनर विंड ट्री रिजॉर्ट (Wind Tree Resort), नारोली रोड, सिलवासा है, जहां आधुनिक सुविधाओं के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।आयोजकों ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी 6353812551 एवं 8140461904 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं तथा कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।आयोजन समिति ने क्षेत्र के अधिक से अधिक प्रतिभाशाली युवाओं, बच्चों और कला प्रेमियों से इस भव्य मंच का लाभ उठाने, अपनी प्रतिभा को नई पहचान दिलाने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। IFA Carnival 2026 सिलवासा में फैशन, कला, संगीत और मनोरंजन का एक यादगार उत्सव बनने की ओर अग्रसर है।

