Hindi

दादरा नगर हवेली कांग्रेस को बड़ा झटका : कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी महेशभाई धोड़ी समर्थकों सहित भाजपा में शामिल।

Written by krishnanewsnetwork

दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव की राजनीति में आज एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला, जब दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वर्ष 2021 के दादरा नगर हवेली लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री महेशभाई धोड़ी अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।सिलवासा स्थित अटल भवन में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव प्रदेश के अध्यक्ष श्री महेशभाई अगरिया जी के द्वारा श्री महेशभाई धोड़ी एवं उनके समर्थकों का पार्टी का खेस पहनाकर भाजपा परिवार में आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री महेशभाई अगरिया ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि,
*“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए युग की ओर अग्रसर है। भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, सेवा, सुशासन और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के संकल्प से प्रेरित होकर आज समाज के विभिन्न वर्गों के लोग स्वेच्छा से भाजपा से जुड़ रहे हैं। श्री महेशभाई धोड़ी जी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत है। उनके अनुभव, जनसंपर्क और सामाजिक कार्यों का लाभ निश्चित रूप से संगठन को मिलेगा तथा दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। भाजपा प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और सेवा का अवसर प्रदान करने वाला संगठन है, और हम सभी मिलकर प्रदेश के विकास एवं जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।”*
भाजपा में शामिल होने के पश्चात श्री महेशभाई धोड़ी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विकासोन्मुखी नीतियों, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश भाजपा नेतृत्व के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री सुनील पाटिल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतुभाई माढ़ा, श्री धर्मेश सिंह चौहान, दादरा नगर हवेली जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती निशाबेन भावर, सिलवासा नगरपालिका के अध्यक्ष श्री सोमनाथ पाटिल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment