Hindi

पटलारा मंडल अध्यक्ष के रूप में सिद्धार्थ ईश्वर पटेल की नियुक्ति

Written by krishnanewsnetwork

भारतीय जनता पार्टी, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव प्रदेश के संगठनात्मक विस्तार को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में आज दमण जिले के पटलारा मंडल के अध्यक्ष पद पर श्री सिद्धार्थ ईश्वर पटेल की नियुक्ति की गई।यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेशभाई अगरिया जी के मार्गदर्शन एवं दमण जिला भाजपा अध्यक्ष श्री भरतभाई पटेल जी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
इस अवसर पर दमण जिला भाजपा अध्यक्ष श्री भरतभाई पटेल जी एवं जिला पदाधिकारियों ने श्री सिद्धार्थ ईश्वर पटेल को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेशभाई अगरिया जी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पटलारा मंडल संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी।
भारतीय जनता पार्टी ने आशा व्यक्त की कि नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा जनसेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment