पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के संयुक्त सचिव श्री रजत अग्रवाल जी, संयुक्त सचिव श्री वेद प्रकाश मिश्रा जी तथा राष्ट्रीय सतत तटीय प्रबंधन केंद्र (NCSCM) के निदेशक महोदय से शिष्टाचार भेंट कर दमन एवं दीव के Coastal Regulation Zone (CRZ) से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।बैठक के दौरान दमन एवं दीव के CRZ-2019, तटीय क्षेत्रों के वैज्ञानिक मानचित्रण, स्थानीय नागरिकों की समस्याओं, विकास कार्यों में आ रही बाधाओं, पारदर्शी एवं तथ्याधारित निर्णय प्रक्रिया तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ संतुलित एवं जनहितकारी विकास सुनिश्चित करने के विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।मेरा निरंतर प्रयास है कि दमन एवं दीव के विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय नागरिकों के हितों के बीच संतुलन स्थापित करते हुए प्रत्येक लंबित विषय का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कराया जाए।

