भारतीय जनता पार्टी, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण-दीव प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री महेशभाई अगरिया जी के अध्यक्ष पद पर सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर आज दमण जिला भाजपा उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष श्री नीरज मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुँचकर उनसे सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री महेशभाई अगरिया जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा कहा गया की भाजपा के अध्यक्ष श्री महेशभाई अगरिया जी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा संगठन निरंतर सशक्त हुआ है तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति एवं ऊर्जा प्राप्त हुई है। उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी ने जनसेवा, संगठन विस्तार एवं जनकल्याण के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया है।इस अवसर पर उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं समाज के अग्रणी उपस्थित रहे।

