सूरत में आयोजित दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में दमन के संसद उमेशभाई पटेल ने सूरत के सांसद श्री मुकेशभाई दलाल एवं गुजरात से राज्यसभा सांसद श्री गोविंदभाई (काका) के साथ उपस्थित रहने!बैठक में संसद उमेश पटेल ने BSNL एवं निजी टेलीकॉम कंपनियों (Jio, Airtel, Vi आदि) के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा, सेवा गुणवत्ता, डिजिटल अवसंरचना तथा आम नागरिकों के हितों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे मजबूती से उठाए।संसद उमेशभाई पटेल ने विशेष रूप से निम्न विषयों पर ध्यान आकर्षित किया— • BSNL की 4G एवं 5G सेवाओं का शीघ्र विस्तार तथा नेटवर्क आधुनिकीकरण।
• दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव में मोबाइल नेटवर्क, कॉल ड्रॉप एवं इंटरनेट स्पीड में सुधार।
• औद्योगिक क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों, तटीय एवं आदिवासी क्षेत्रों में निर्बाध हाई-स्पीड कनेक्टिविटी।
• BharatNet, PM-WANI, सार्वजनिक Wi-Fi तथा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क का तेज़ी से विस्तार।
• साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता एवं आपदा के समय निर्बाध संचार व्यवस्था।
• दमन एवं सिलवासा जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में Industry 4.0, IoT एवं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा।
• दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव को “Digital Union Territory Model” के रूप में विकसित करने हेतु विशेष पैकेज, 100% फाइबर कनेक्टिविटी एवं 100% 5G कवरेज की मांग।संसद उमेशभाई पटेल के उद्देश्य स्पष्ट है—प्रदेश के प्रत्येक नागरिक, उद्योग, मछुआरे, विद्यार्थी, व्यापारी एवं ग्रामीण क्षेत्र तक तेज़, विश्वसनीय और सुलभ डिजिटल कनेक्टिविटी पहुँचे। इसके लिए निरंतर केंद्र सरकार एवं संबंधित विभागों के समक्ष प्रदेश की आवाज़ समिति में उठाए।

