भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेशभाई अगरिया जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वन विभाग के संयुक्त प्रयास से सायली क्षेत्र की 100 एकड़ से अधिक भूमि पर 48,000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेशभाई अगरिया जी ने कहा कि,“वृक्ष केवल पर्यावरण की आवश्यकता नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं। आज जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण जैसी वैश्विक चुनौतियों के बीच प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प ले। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे जनआंदोलनों से प्रेरणा लेते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में हरित वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण देना है।”*

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रमुख महानुभावों में भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री सुनील पाटिल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतुभाई माढ़ा, प्रदेश मंत्री श्री द्वारिकानाथ पांडे, दादरा एवं नगर हवेली जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती निशाबेन भावर, सिलवासा नगरपालिका के अध्यक्ष श्री सोमनाथ पाटिल, दमण नगरपालिका की अध्यक्षा श्रीमती दीपिकाबेन टंडेल, सिलवासा ग्रामीण जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपकभाई प्रधान, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अवधेश सिंह चौहान, सभी पार्षद, जिला पंचायत के सभी सदस्य, जिला एवं मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

