🔻स्टैनफोर्डशायर यूनिवर्सिटी के चांसलर के मार्गदर्शन में हुए समर अवार्ड सेरेमनी 2026 में स्टुडेंट्स को प्रदान की गईं डिग्रियाँ 🔻 NRI केशव बटाक अपने बड़े पुत्र संजय बटाक और धर्मपत्नी रमीला बटाक के साथ अवार्ड सेरेमनी में हुए शामिल NRI केशव बटाक के छोटे सुपुत्र चेरिस बटाक ने यूनिवर्सिटी ऑफ स्टैनफोर्डशायर लंदन से कम्प्यूटर गेम्स डिजाइन में ग्रेजुएशन कर दमण-दीव का मान बढ़ाया है। यूनिवर्सिटी ऑफ स्टैनफोर्डशायर लंदन के चांसलर के मार्गदर्शन में 10 जुलाई 2026 को ईस्ट लंदन के हैकनी चर्च में हुए समर अवार्ड सेरेमनी 2026 में चेरिस बटाक को बैचलर डिग्री ऑफ कम्प्यूटर गेम्स डिजाइन में ग्रेजुएशन डिग्री प्रदान की गई है। पारम्परिक हैट व गाउन में सज्ज होकर चेरिस बटाक और स्टुडेंट्स जब डिग्री लेने मंच पर पहुँचे तो समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दीक्षांत समारोह में स्टुडेंट्स को डिग्री लेते देखने माता-पिता भी आए हुए थे। चेरिस बटाक के पिता NRI केशव बटाक भी बड़े पुत्र संजय बटाक और धर्मपत्नी रमीला बटाक के साथ दीक्षांत समारोह में पहुँचे हुए थे। केशव बटाक और उनकी धर्मपत्नी रमीलाबेन छोटे पुत्र चेरिस बटाक को ग्रेजुएशन की डिग्री मिलने पर बहुत खुश थे। बटाक दंपति भले ही इंडिया से ग्रेजुएट हों मगर उन्होंने बेटों को लंदन से ग्रेजुएशन कराया। बड़ा बेटा ग्रेजुएशन कर अच्छे जॉब में है। चेरिस ग्रेजुएशन कर बिजनेस करेंगे। पिता केशव बटाक पुत्र चेरिस की इच्छा से सहमत हैं। वे चेरिस के सामाजिक स्वभाव से परिचित हैं। वे चेरिस के सामाजिकता के गुणों को उभारना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि चेरिस भी उनकी भांति सोशली एक्टिव हों। उधर, चेरिस बटाक के ग्रेजुएट होने पर उन्हें लंदन से इंडिया तक बधाइयां मिल रही हैं। मूल दमण निवासी बटाक फैमिली पिछले डेढ़ दशकों से लंदन में रह रहे हैं। इंडिया में गवर्नमेंट टीचर रहीं रमीलाबेन अपने बेटे के ग्रेजुएशन पर फूली नहीं समा रहीं। रमीलाबेन कहती हैं कि दोनों बेटे अपने पिता की भांति दौलत और शोहरत कमाएं, माँ को भला और क्या चाहिए। केशव बटाक कहते हैं कि दोनों बेटे मेरी आँखों के तारे हैं, वे आगे बढ़ें तरक्की करें उन्हें मेरा आशीर्वाद है। बटाक ने यूनिवर्सिटी ऑफ स्टैनफोर्डशायर लंदन से ग्रेजुएशन कर दमण-दीव का बढ़ाया गौरव, दीक्षांत समारोह में मिली बैचलर डिग्री


