आज दिनांक ०८/३/२०२६ को महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव प्रदेश के महिला मोर्चा द्वारा सिलवासा स्थित कल्चरल सेंटर पर महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती निशा बेन भावर जी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश भाई अगरिया जी की अतिथि विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई प्रतिभाशाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंच संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री डॉ प्रमिला बेन उपाध्याय जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष श्री ने अपने उद्बोधन में कहा की……आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस पावन अवसर पर आप सभी मातृशक्ति को मेरा हृदय से नमन। भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव शक्ति, श्रद्धा और सृजन का प्रतीक माना गया है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’, अर्थात जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहाँ देवताओं का वास होता है।आज भारतीय जनता पार्टी के लिए यह गर्व की बात है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा और नई शक्ति मिली है।बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, जनधन योजना और हाल ही में नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान की है।आज महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं राजनीति, प्रशासन, विज्ञान, खेल और उद्यमिता। हर जगह भारतीय नारी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है। यह नया भारत है, जहाँ नारी केवल भागीदार नहीं बल्कि नेतृत्वकर्ता बन रही है।मैं भाजपा महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाने का कार्य करें और मातृशक्ति को संगठित कर राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा को और मजबूत बनाएं।आइए, हम सभी संकल्प लें कि नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करेंगे। आप सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ.

