Uncategorized

विजय रूपाणी जी की सिद्धांतवादी राजनीति और सत्ता सिंहासन पर भी उनका विनम्र व मिलनसार व्यक्तित्व प्रेरणादायी “:NRI केशव बटाक

Written by krishnanewsnetwork

*विजय रूपाणी जी जैसा विनम्र, सादगीपूर्ण और घमंड रहित व्यक्तित्व राजनेताओं में दुर्लभ*
NRI Group London-UK के Convener NRI केशव बटाक ने एयर इंडिया ( AI 171) प्लेन क्रैश में दिवंगत हुए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विजय रूपाणी जी को भावांजलि अर्पित करते हुए उन्हें विनम्र, सादगीपूर्ण, सेवाभावी और कर्तव्यनिष्ठ राजनेता बताया है। सैल्यूट तिरंगा के यूके प्रेसिडेंट NRI केशव बटाक ने Central London से जारी प्रेस बयान में कहा कि एयर इंडिया प्लेन क्रैश में विजय रूपाणी जी और सैकड़ों जिंदगियाँ हमसे सदा-सदा के लिए दूर चली गयीं। अब उन दिव्य आत्माओं की स्मृतियाँ ही शेष हैं। हमारे UK, USA, जापान, जर्मनी, रसिया, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड में बसे NRI OCIs मित्रों में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में स्वर्गवासी हुए विजय रूपाणी जी सहित जाने-पहचाने शख्सियतों को लेकर चर्चाएं होती हैं तो माहौल ग़मगीन हो जाता है। हमारे एब्रॉड के फ्रैंड्स अपने परिचितों और विजय रूपाणी जी के करीबियों के बताये संस्मरणों में विजय रूपाणी जी के मिलनसार, हंसमुख, सेवाभावी, कर्तव्यनिष्ठ आदि गुणों को बताते हुए भावुक हो जाते हैं। मु़झे सौराष्ट्र के कई मित्रों ने भी बताया कि विजय रूपाणी जी जैसे सीएम बनने से पहले थे वैसे ही सरल, मिलनसार सीएम बनने पर भी थे। घमंड तो उन्हें छू भी नहीं पाया। सीएम बनने पर भी वो अपनों के लिए विजयला और युवाओं के लिए विजयभाई ही रहे। सत्ता के सिंहासन पर बैठे कइयों नेताओं में यह गुण दुर्लभ है। बताते हैं कि विजय रूपाणी जी जीवन पर्यन्त संघ की विचारधारा से जुड़े रहे। पार्षद से सीएम तक बने। मगर सिद्धांतवादी राजनीति से कभी किनारा नहीं किया। विजय रूपाणी जी जी ने संगठन और सरकार में जो भी दायित्व मिला उसे निष्ठापूर्वक निभाया। जीवन भर धर्मपरायण रहे। अपने श्री पुजित रूपाणी मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से उन्होंने जरूरतमंद बालकों को नि:शुल्क शिक्षा देने के साथ उन्हें उच्च शिक्षा दिलाने में भी मदद की। सादगी, मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ, सेवाभावी गुणों से युक्त विजय रूपाणी जी आदर्श और सिद्धांतवादी राजनीति करने के इच्छुक युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment