लक्षद्वीप के प्रशासक श्री प्रफुल पटेल ने कवारत्ती में भारतीय तटरक्षक बल के जिला कमांडर श्री शिवशंकर सिंह से औपचारिक भेंट की। इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान समुद्री सुरक्षा, तटरक्षक दल की भूमिका तथा द्वीप समूह की सामुद्रिक सीमाओं की निगरानी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।प्रशासक पटेल ने तटरक्षक बल द्वारा क्षेत्र में निभाई जा रही सक्रिय और निःस्वार्थ सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि “समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और तटीय निवासियों की सहायता में तटरक्षक बल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

