सिलवासा। 23 सितंबर की रात करीब 10 बजे एक युवक दौड़ते हुए दमणगंगा पूल की ओर भागता है, उसके पीछे उसके परिजन बेतहासा दौड़ लगाते हुए उसे पकड़नेे की कोशिस कर रहे थे। युवक दौड़ते दौड़ते दमण गंगा पूल पर पहुंचता है इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते युवक पूल से नीचे नदी में छलांग लगा देता है। सूचना मिलते ही मौके पर सिलवासा पुलिस टीम और अग्नि शमन दल मौके पर पहुंचता है और युवक की खोज शुरू होती है। करीब सवा से करीब डेढ़ घंटे की कडी मसक्कत के बाद युवक को अचेत अवस्था में ढूंढ लिया जाता है। युवक को तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से सिलवासा के श्री विनोबाभावे सिविल अस्पताल के आईसीयू में इलाज के लिए भेजा जाता है जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी होने पर भारतीय संस्कृति युवा मंच की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। युवक की पहचान उमेश कुमार के रूप में हुई है। वर्तमान में वह प्रमुख विहार में रहता था। युवक मूल रूप से उत्तरप्रदेश का बताया जा रहा है।

