सांसद श्री उमेश भाईपटेल जी ने आज लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से मछुआरों को मिलने वाली सब्सिडी का मुद्दा उठाया।सांसद महोदय ने कहा कि दमण एवं दीव प्रदेश के मछुआरों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एवं मच्छीमारो के विकास के लिए चलाए जा रही योजना के तहत जीपीएस, इंजन, वायरलेस, लैंप, वायर, फ्रिज, जनरेटर, नई नौकाएं और अन्य बहुत सी सामग्री की खरीदारी हेतु सरकार से सहायता (सब्सिडी) मिलती थी । लेकिन कुछ वर्षों से यह सहायता सरकार द्वारा बंद कर रखी है।सांसद महोदय ने कहा कि इस सहायता के बंद होने के क्या कारण है ? साथ ही कहा की नाव पर चढ़ने उतरने, तूफान और आग लगने की घटनाओं से होने वाले किसी भी प्रकार का नुकसान होने पर नाव के मालिक और मछुआरों के परिवार के सदस्यों को अनुदान मिलता है। वह बंद क्यों है?सांसद महोदय ने कहां की प्रदेश के मछुआरों को मिलने वाली ये सभी प्रकार की सब्सिडी अतिशीघ्र देने की कृपा करे । जिससे प्रदेश के गरीब मछुआरों के साथ न्याय हो सके।

