Hindi

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यूके लंदन मैं भारतीय उच्चायोग द्वारा मनाया गया

Written by krishnanewsnetwork


भारत के उच्चायुक्त श्री विक्रम दोरजस्वामी से एनआरआई ग्रुप कन्वीनर केशव बटाक ने मुलाकात की ( यूके लंदन।)
लंदन( केशव बटाक)-आज भारतीय योग दिवस एक पर्व के रूप मे उभरकर सभी देश मे उत्साह के साथ योग दिवस मनाया जा रहा है। यह हमारे भारत के लिए गर्व का विषय है। जो इस योग दिवस को इन्टरनेशनल योग दिवस कहा गया है, और यह इन्टरनेशनल योग दिवस भारत के साथ साथ अधिकांश सभी देशो मे भी मनाया जाता है,यह योग दिवस हमारे देश के माननीय प्रधान मंत्री जी का ही देन है जो इस योग दिवस को हमलोग 21 जून का बहुत बेसब्री से इंतजार करते है,और एक महीना पहले ही इस योग दिवस का प्रोटोकॉल प्रैक्टिस का कार्यक्रम चालू हो जाता है। इस परंपरा को देश के हर नागरिक चाहे अपने देश मे हो या किसी और देश मे वो अपने देश का हर पर्व को उत्साह के साथ मनाते है,आज लन्दन मे भी हर भारतीय इस योग दिवस को उत्साह के साथ मनाते है,आज हमारे भारत के उच्चायुक्त श्री विक्रम दोरजस्वामी से मुलाकात की यूके लंदन।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रोग्राम आज भारतीय उच्चायोग यूके लंदन द्वारा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में एन आर आई ग्रुप लंदन में भाग लिया और विभिन्न आसन प्राणायाम करके योग दिवस मनाया गया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यूके द्वारा सभी साधकों को योग थैली जिसमें फल फ्रूट पानी की बोतल सहित खाद्य पदार्थों को भेंट किया गया भारतीय उच्चायोग द्वारा टी-शर्ट का वितरण किया गया इस अवसर पर n.r.i. ग्रुप कन्वीनर केशव बटाक भी उपस्थित रहे और सभी उपस्थित मेहमानों के साथ योग करके योग दिवस का आनंद लिया और संपूर्ण विश्व को योग का संदेश दिया

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment