♦️ *विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस घोषित करने वाले संयुक्त राष्ट्र को प्रेस-मीडिया कर्मियों की स्थिति में सुधार भी सुनिश्चित करवाना चाहिए : प्रेसिडेंट सैल्यूट तिरंगा, यूके*
मेरे प्रेस-मीडिया मित्रों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। प्रेस पत्रकारिता ने देश-दुनिया का हमेशा पथप्रदर्शन किया है। पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास राष्ट्र की धरोहर है। युद्ध स्थल हो या महारोग की विभीषिका सभी चुनौतियों को झेलते हुए प्रेस-मीडियाकर्मियों ने पत्रकारिता निभाई है। देश और स्थानीय स्तर पर भी प्रेस-मीडिया विभिन्न चुनौतियों से मुकाबिल होकर कर्तव्य-पथ पर अग्रसर है। इसके लिए प्रेस-मीडिया को सैल्यूट है। सोशल मीडिया खासकर यू-ट्युब न्यूज चैनलों का कार्य भी प्रशंसनीय है। सरकारी कार्यक्रमों में सकारात्मक धारा के यू-ट्युब न्यूज चैनलों को प्रशासन द्वारा महत्व देना सराहनीय है। यह मेनस्ट्रीम के कई न्यूज चैनलों के लिए मनोमंथन का दौर है। एकता-अखंडता आज देश की परम् आवश्यकता है। इसे सशक्त बनाने में प्रेस-मीडिया को अहम भूमिका निभानी है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस घोषित करने वाले संयुक्त राष्ट्र संघ को प्रेस-मीडिया कर्मियों की स्थिति में सुधार भी सुनिश्चित कराना चाहिए। विश्व प्रेस या पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस तभी सार्थक हो सकेगा।

