उमरगाम GIDC में व्यापारी के गोदाम में भीषण आग बीडी सिगरेट समेत सामान होने के कारण आग ने भयानक रूप लिया।उमरगाम GIDC क्षेत्र में एक व्यापारी के गोदाम में देर शाम आग लगने से भारी नुकसान की घटना सामने आई है।मिली जानकारी के अनुसार, उमरगाम GIDC थर्ड फेस क्षेत्र में स्थित प्रगति ट्रेडर्स नामक गोदाम में 2 जनवरी 2025 की शाम करीब 7:30 बजे अचानक आग लग गई। गोदाम में बीड़ी, सिगरेट समेत दुकान में मिलने वाले अन्य सामान का भंडार था, जो आग की लपटों में जलकर खाक हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा, साथ ही सरीगाम से भी दमकल विभाग को बुलाया गया। आग की तेज लपटों के साथ आसपास के इलाके में धुएं के घने गुबार देखे गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग कड़ी मशक्कत कर रहा है।

