सिलवासा:लायंस इंग्लिश स्कूल में 26 दिसंबर
2024,बृहस्पतिवार को क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।स्कूल को क्रिसमस ट्री और अन्य सजावट की वस्तुओं से सजाया गया एवं प्रभु ईसा मसीह के जन्मस्थान की झांकी बनाई गई।विद्यालय की प्रार्थना सभा में बच्चों को क्रिसमस से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि क्रिसमस के दिन ईसाई धर्म के संस्थापक ईसा मसीह अर्थात जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को उनके जन्मदिन के रूप में मनाते हैं |आज के इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत (जिंगल बेल्स) प्रस्तुत किया तथा सांता क्लॉज़ ने बच्चों को टॉफियां और उपहार बांटे व उन्हें क्रिसमस की बधाई दी।विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती निराली पारेख जी ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष महोदय श्री फतेहसिंहजी चौहान,उपाध्यक्ष महोदय श्री अनंतरावजी डी निकम, कोषाध्यक्ष श्री विश्वेष दवे,शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

