श्री माइक हैंकी द्वारा आज पारसी होटलियर और व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की गई।दमन नगर पालिका के मेयर श्री अध्यक्ष अस्पी दमानिया द्वारा अन्य प्रतिनिधियों के साथ उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं उत्साहपूर्ण बातचीत की गई।
अमरीकी काउंसिल जनरल द्वारा आज दमन के समुद्र तट नमो पथ लाइट हाउस दमन नगर परिषद के स्थलों का भी दौरा किया गया एवं उनके दवारा दमन के विकास की भरपूर सराहना की गई।
श्री माइक हैंकी द्वारा पारसी प्रतिनिधिओ के साथ उदवाड़ा का भी दौरा किया गया एवं “ईरानसवाह अताश बेहराम” का दौरा करते हुए वहाँ “दूध-ना-पफ” का एक गिलास का आनंद लिया गया।
श्री माइक हैंकी गुजरात की विरासत उदवाड़ा शहर की अपनी पहली यात्रा पर पवित्र ईरानशाह अग्नि मंदिर को देखा और वडा दस्तूरजी खुर्शेद दस्तूर जी से मुलाकात की और पारसी धर्म के इतिहास और भारत के धार्मिक बहुलवाद और सांस्कृतिक ताने-बाने में पारसी समुदाय के योगदान के बारे में जाना।अतीत से भविष्य की ओर देखते हुए काउंसिल जनरल द्वारा उदवाड़ा में पारसी संग्रहालय और सूचना केंद्र में भारत में पारसी समुदाय की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। एवं इस बात की सराहना की गई कि किस प्रकार पारसी धर्म का इतिहास, विश्वास और प्रथाएं भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कड़ी बनी हुई हैं।

