Hindi

श्रीमती देवकीबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाजवाब प्रदर्शन, महाविद्यालय की प्रोफेसर का रिसर्च पेपर स्प्रिंगर मे हुआ प्रकाशित

Written by krishnanewsnetwork

सिलवासा में स्थित श्रीमती देवकीबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर , सिनी वी, विभाग सीएस-आईटी, ने 18 अक्टूबर 2024 को राजकोट में आयोजित 3rd International Conference on Advancements in Smart Computing & Information Security (ASCIS) 2024 में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना रिसर्च पेपर प्रस्तुत किया। यह  गौरवपूर्ण है कि उनका शोध पत्र स्प्रिंगर में प्रकाशन के लिए चयनित हुआ है। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्हें दुनिया भर के ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं से मिलने और संवाद करने का अवसर मिला । जिनमें से एक वैज्ञानिक विश्व के शीर्ष 2% में शामिल हैं।
उनके रिसर्च का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच स्प्रिंगर में प्रकाशन के लिए चयनित हुआ जाना ,न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की पहचान है, बल्कि हमारे कॉलेज की शैक्षणिक प्रतिष्ठा और गुणवत्ता का भी प्रतीक है।
यह हमारे संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि और अवसर के लिए हम लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट के माननीय अध्यक्ष श्री फतेहसिंहजी एम. चौहान सर का आभार व्यक्त करते हैं, जिनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन ने इस सफर को संभव बनाया। साथ ही, हम महाविद्यालय की प्रभारी प्रचार्या डॉ. सीमा पिल्लई, प्रभारी उप प्रचार्या डॉ. जाह्नवी आरेकर को उनके निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देते हैं।
हमारे देवकीबा परिवार की ओर से  प्राध्यापक सिनी वी को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई। उनके इस कदम ने पूरे कॉलेज का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है।
हमारे शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस सफलता से सीखने और अपने शैक्षणिक सफर में उच्चतम लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी। हमें आशा है कि आने वाले समय में हमारे कॉलेज के शिक्षक और विद्यार्थी इसी तरह की उपलब्धियां हासिल करते रहेंगे।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment