ज्ञात हो कि पिछले दिनों महामहिम उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी केन्द्र शासित प्रदेश दमन और दीव आए थे। उस समय माननीय उपराष्ट्रपति जी ने सभी जनप्रतिधियों को दिल्ली दर्शन के लिए आमंत्रित किया था। इसी क्रम में आज दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी ने दमण एवं दीव सांसद श्री उमेशभाई पटेल जी को अपने निवास पर आमंत्रित किया। महामहिम उपराष्ट्रपति जी और सांसद महोदय जी के बीच बहुत ही आत्मिक मुलाकात हुई। इसके बाद महामहिम उपराष्ट्रपति जी ,सांसद महोदय जी के साथ अपने दिल्ली निवास पर दमण एवम् दीव के निर्वाचित प्रतिनिधि जैसे जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच और म्युनिसिपल काउंसलर डेलिगेशन के साथ आत्मीयता के साथ मुलाकात की और सभी ने महामहिम जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया।सांसद श्री उमेश भाई पटेल जी ने इसके लिए महामहिम जी का बहुत बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। और क्षेत्र वासियों की ओर से बधाई दी है।

