Hindi

आराधना इंग्लिश स्कूल द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया:छात्रों ने स्वच्छता ही सेवा विषय पर आधारित बहुत ही सुंदर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया

Written by krishnanewsnetwork

आराधना इंग्लिश स्कूल द्वारा दिनांक 2 अक्टूबर 2024 बुधवार के दिन स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करना और उन्हें जागरूक करना था । इस कार्यक्रम को आराधना स्कूल से लेकर भिलाड़ स्टेशन तक किया गया बच्चे रैली निकालकर नारे लगाते हुए भिलाड़ रेलवे स्टेशन पर गए और वहां छात्रों ने स्वच्छता ही सेवा विषय पर आधारित बहुत ही सुंदर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसके द्वारा लोगो को एक सच्चे नागरिक की जिम्मेदारियां से अवगत करवाया गया । इस कार्यक्रम में भिलाड़ स्टेशन के स्टेशन प्रमुख टांडेल सर और साथ ही वहां पर कार्यरत लोगों ने आराधना स्कूल के छात्रों की बहुत ही सराहना की और स्कूल के इस कार्य को बहुत अच्छा बताया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए स्वच्छता अभियान के पोस्ट बेहद आकर्षक और लोगों तक संदेश पहुंचाने वाले थे ।

विद्यालय के चेयरपर्सन कृष्णा परमार ने विद्यालय के छात्रों तथा शिक्षकों वह अन्य सभी लोगों का कार्यक्रम में अपना योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया ।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment