आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रारंभ हुए सेवा सप्ताह अभियान के अंतर्गत आज दादरा नगर हवेली के सिलवासा स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन पर युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर लगायी गई। इस कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया एवं शाम के पाँच बजे तक पचास बोतल रक्त का दान स्वीकृत किया गया। भाजपा सेवा सप्ताह अभियान के प्रदेश संयोजक श्री मनीष देशाई जी की प्रेरक उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री सुनील पाटिल, दादरा नगर हवेली ज़िला पंचायत के अध्यक्ष श्री दामजी भाई कुराड़ा,प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री विशाल पटेल,ज़िला युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री हार्दिक पुजारी, प्रदेश मंत्री श्री अनिल दीक्षित, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शांतु भाई पुजारी, श्री सुनील महाजन, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री श्री दीप शाह, ज़िला महामंत्री श्री संदीप तिवारी,डॉक्टर नरेन्द्र देवरे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री हसमुख भाई भंडारी सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।आज के इस रक्तदान शिविर कार्यक्रम के रक्तदाताओं को स्वामीनारायण संप्रदाय के संतों के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिये गये।

