अखंड सौभाग्यवती का पर्व हरतालिका तीज महोत्सव 6 सितम्बर 2024 शनिवार को गुजरात राज्य के वलसाड जिलेकी वापी शहर की कन्नड़ा हालमें प्रवासी नेपाली संघ भारत वापी नगर समिति द्वारा नेपाली साँस्कृतिक आधारित पारम्परिक कई वेशभूषा व आभूषणों में सजी बाल बालिकाओं व महिलाओं ने गायन, कविता और नेपाली लोकगीतों पर नृत्यों की प्रस्तुतियाँ दी। इस कार्यक्रम में प्रकाश नेपाली जी के अध्यक्षतामा मुख्य अतिथि में प्रवासी नेपाली संघ भारत गुजरात राज्य इंचार्ज टेक रावाल जी और सहइंचार्ज कमल धामी केंद्रीय समिति सदस्योंमे हरी महर, तेज राईकल,,टंक बुढ़ा, घनश्याम बूढा, नेपाली समाज के मिडिया प्रभारी टंकप्रसाद दाहाल और गुजरात राज्य के विभिन्न जिलों के नगरके प्रमुख एंव प्रवासी नेपाली समुदाय के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे मार्गदर्शन देनेके लिये गुजरात राज्य के वापी नगरपालिका प्रमुख पंकजभाई पटेल,उपप्रमुख देवलबेन देसाइ और कार्यभारी प्रमुख मनोज भाइ जी पधारे हुये थे और इस कडीमे उन्होंने ने नेपाली समाज प्रति शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हरितालिका त्यौहार खुशी और समृद्धि का प्रतीक है और यह कहा कि मैं नेपाली समाजओं के एंव समस्त नेपालीओं के सुख-दुख में सदैव आपके साथ हूं। इस अवसर पर विशेष तौर से पधारे हुये नगरपालिका के प्रमुख एंव उपप्रमुख को प्रवासी नेपाली संघ के समस्त सदस्यों द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम की कड़ीमे नेपाली समाज की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तो और बच्चों ने मनमोहक नृत्यसे सभीका दिल जीता। इस अवसर पर मुख्य अतिथि टेक रावाल जी ने यह कहा की “यह एक हिन्दु पारंपरिक नेपाली त्योहार है, जो हमारे रीति-रिवाजों, पर्यावरण संरक्षण और समाज की समृद्धि से जुड़ा है। यह त्योहार तीन से चार दिनों तक मनाया जाता है, लेकिन हमने इसे आज ही इस कार्यक्रम को आयोजित कर लिया है ताकि राज्य के विभिन्न हिस्सों से महिलाएं एक जगह इकट्ठा होकर इसे मना सकें।
आयोजन का समापन एलिशा राउत, दीपक राउत एंव प्रकाश नेपाली जी ने उपस्थिति सभीको धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करके कार्यक्रम की समापन किये।।।

