Hindi

देश को आजाद हुये 78वर्ष के उपलक्ष्य पर वलसाड जिले के सरीगाम की जिआइडिसी स्थित ऑर्बिट एक्सपोर्ट्स लिमिटेड कंपनी मे 78वॉ स्वतंत्रता दिवस को बडी हर्षोल्लास के मनाया गया

Written by krishnanewsnetwork

देश को आजाद हुये 78वर्ष के उपलक्ष्य पर गुजरात राज्यके वलसाड जिले के सरीगाम की जिआइडिसी स्थित ऑर्बिट एक्सपोर्ट्स लिमिटेड कंपनी मे 78वॉ स्वतंत्रता दिवस को बडी हर्षोल्लास के मनाया गया और उपस्थिति सभीने देशकी स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों व अमर शहीदों को किया कोटि-कोटि नमन।।कार्यक्रम मे झंडात्तोलन होने से शुरुआत होते हीं कंपनीमे कर्मचारीयों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला।। इस अवसर पर भारत माता की जय के नारों से ऑर्बिट एक्सपोर्ट्स लिमिटेड कंपनी की परिषर गूंज उठा।कार्यक्रम की शुरुआत रास्ट्रीय ध्वज जैसा झंडात्तोलन हुवा तभीतिरंगे झंडे को सलामी देते अमर शहीदों की यादगार में सम्मान पूर्वक सामूहिक राष्ट्रगान गाना गया.तत्पश्चात जाने माने प्रखर प्रवक्ता राजभान सिंह ने अपने वक्तव्य में अंग्रजों के जुल्मों सितम के बारे में बताते हुए कहा कि जुल्मों सितम का सामना करते हुए ना जाने कितने वीर सपूत शहीद हो गये।ना जाने कितनी माताओं की गोदी सूनी हुई।कितनी बहनों के भाई बिछड़े।कितनी माताओं का सुहाग उजड़ा।फिर भी देश के वीर सपूतों ने हिम्मत नहीं हारी।तब जाकर अपने भारत देश से 14 अगस्त 1947 को अंग्रेज मध्य रात्रि को पलायन किये।15 अगस्त 1947 को प्रातःकालीन बेला पर आजादी का पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।देश के लिए शहीद हुए अमर शहीदों की यादगार में प्रति वर्ष 15 अगस्त के दिन पूरे देश हर्षोल्लास पूर्वक स्वाधीनता दिवस समारोह मनाते हुए तिरंगे झंडे को सलामी दी जाती है। अपने उद्बोधन के दौरान श्री राजभान सिंह ने बहुत ही मार्मिक गीत युद्ध के दौरान वीर सपूत अपनी माँ से युद्ध के लिए विदा होते हुए उस वक्त की मार्मिक गीत भी प्रसूत किये।। ततप्रश्चात कंपनी संचालक एंव कंपनी इंचार्ज मेनेजर श्री इन्द्र कुमार ने अपने विकास के साथ साथ देश के विकास के लिए सभी लोगों को अपने स्तर हर काम ईमानदारी पूर्वक करते हुए करने के लिए प्रोत्साहित किया। और उन्होंने यह कहा की स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की आजादी की अमूल्य धरोहर का प्रतीक है. यह दिन हमें उन वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई. देश आज अपनी आजादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है.।। उन्होंने यह कहा की देश को आजादी दिलाने वालें अमर शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आजादी हमें ऐसे ही प्राप्त नहीं हुई हैं इसके लिए हजारों लोगों ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं तब कही जाकर आज हम चैन की सांस ले रहे हैं-इसी लिये हर भारतीय 15 अगस्त के इस खास दिन को स्वतंत्रता दिवस के तौर पर बड़ी धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाता आ रहा है। इस साल भारत की आजादी को 77 बरस पूरे हो गए हैं और आज 78वॉ स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। अंतमे उन्होंने उपस्थिति सभीको 78वॉ स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें साथमे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये समस्त ऑर्बिट एक्सपोर्ट्स लिमिटेड कर्मचारीयों का कोटि कोटि आभार प्रकट किये।इस अवसर पर कंपनी के एचआर विभाग से मुकेश पाल, एडमिन विभाग से विजय परमार, सिक्योरिटी इंचार्ज मनकुमार मुखिया, सुश्री दीक्षा यादव, श्यामलाल, राम साहारे सिंह, गोरखा समाजके मिडिया प्रभारी टंकप्रसाद दाहाल, सिक्योरिटी सदस्यों, कंपनीके विभिन्न विभाग के समस्त कर्मचारी लोग थे।कार्यक्रम की अन्त में राजभान सिंह जी ने अपनी गीत के माध्यम से कार्यक्रम में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में खास करके सिक्योरिटी विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment