महात्मा ज्योतिबा फुले चैरिटेबल ट्रस्ट एवं दानह व्यापारी एसोसिएशन द्वारा लगातार 11वीं साल किलोनी नाके पर जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर किया गया दहीहंडी का भव्य आयोजन। इस दहीहांडी कार्यक्रम में टोटल पांच दहीहंडी फोड़ी जाती है। जिसमें पहला इनाम ₹21000 दूसरा इनाम 11000 ,महिलाओं की दहीहंडी का इनाम 7900 और अन्य दो इनाम 2100 रुपए का रखा गया था। इस साल की सबसे बड़ी दहीहंडी का विजेता रहा राजे ग्रुप जिन्होंने यह मटकी को फोड़ा, इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष रजनी शेट्टी जी, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुनील पाटिल जी, बजरंग दल संयोजक प्रशांत पाटिल जी, डॉ नुतन बर्वे जी, हितेश लाड, ललित भाई पटेल, नागेंद्रसिंह जी, आशीष भाई ठक्कर, विजय पगारे और अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे। इस समारोह को आयोजन में दानह व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शांतू भाई पुजारी, महात्मा ज्योतिबा फुले चैरिटेबल ट्रस्ट एवं महाराष्ट्र जन सेवा संगठन के अध्यक्ष सुनील महाजन, व्यापारी एसोसिएशन से राजू भाई बंसल, चंद्रकांत कहार, रमेश भाई धोखा, सुप्रियो भाई गांगुली, नरेश भाई सीरवी, हेमंत निंबार्क, संदीप तिवारी,प्रवीण सोनवने, सोनू nn एवं महात्मा ज्योतिबा फुले ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

