दृढ़निश्चयी ,नामुकिन को मुमकिन बनाने वाले हम सब के जनप्रिय सही अर्थों में प्रदेश के विकास पुरुष दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन दीव तथा लक्षद्वीप के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी को जन्म दिवस के शुभ अवसर पर सिलवासा नगर पालिका के उपाध्यक्ष किशन सिंह परमार ने नगर पालिका टीम के साथ सिलवासा विभिन्न विस्तरों में साफ सफाई की तत्पश्चात अपनी टीम स्वदेश फाउंडेशन के साथ खेरडी स्थित वसुंधरा विद्यापीठ आश्रम परझाई में तिथि भोजन का आयोजन किया और उपस्थित सभी शिक्षकों को भागवत गीता भी भेट की।
माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी के दीर्घदृष्टि एवं मार्गदर्शन में प्रदेश का विकास निरंतर जारी है जिसके लिए सभी प्रदेशवासी उन का आभारी है।
संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव के लिए कर्मयोगी बनकर अथक परिश्रम एवं समर्पित भावना से प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन विकास, सामाजिक सुरक्षा सहित की सुविधाएं प्रदान करने वाले प्रशासक प्रफुल पटेल के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए सभी प्रदेशवासी प्रार्थना करते हैं। ज्ञात हो कि 2016 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संघ प्रदेश थ्रीडी के प्रशासक की कमान माननीय प्रफुल पटेल जी को सौंपी थी। श्री प्रफुल पटेल ने पिछले 7 सालों में संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण- दीव में अथक परिश्रम एवं समर्पित भावना से प्रदेश को विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है।

