Hindi

एक देशी तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस के साथ उमरगांव पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा

Written by krishnanewsnetwork

वलसाड जिला में मिलकत तथा शरीर संबंधित गुनाहों पर लगाम लगाने के लिए जिला एस.पी के सूचना अनुसार,उमरगांव पुलिस इंस्पेक्टर के मार्गदर्शन में ए.एस.आई भरतसिंह कानजीभाई,ए.एस.आई समीरकुमार भरतभाई,जयेन्द्रसिंह हरिसिंह,मुरुभाई रायदेभाई तथा पिंटुभाई नाथाभाई अपनी प्राइवेट वेहिकल में पेट्रोलिंग कर रहे थे उसी दरमियान उनके खबरी द्वारा खबर मिलने के अनुसार जीआईडीसी कॉलोनी स्वेता अपार्टमेंट,प्रेम लक्ष्मी बिल्डिंग के पीछे से आरोपी अनुज को उमरगांव पुलिस ने धर दबोचा,अनूज की उम्र सिर्फ 18 वर्ष है उसके पिता का नाम प्रेम शिवाजी जाधव है वह मूल रहवासी हाजीमलंग कल्याण के रहने वाले है.
अनुज को पुलिस ने ताबड़तोड़ अपनी गिरफ्त में लिया और पूछताछ शुरू की तब अनुज के पास से गैरकानूनी एक देशी तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया,पुलिस द्वारा सख्त पूछताछ करने पर अनुज ने बताया कि पियुषसिंग मनोजसिंग नामक शख्स ने उसे यह गैरकानूनी हथियार दिए थे,पियुषसिंग उमरगांव तालुका के दहाड़ गांव में रहते है तथा उनका मूल निवास जिला जमुई बिहार है.
उमरगांव पुलिस द्वारा इन दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच पुलिस सब-इंस्पेक्टर श्री आर.एन.हाथलिया कर रहे है।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment