Hindi

भारतीय पहलवानों का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान  : भारतबंधु केशव बटाक

पहलवानों को मैडल मिलने पर सम्मानित करने वाले ‘भाग्य विधाता’ कहाँ हैं..?
पहलवानों के धरना प्रदर्शन से दुनिया भर में हो रही है भारत की बदनामी:आरोपी को ओहदे से हटाने और पुलिस को सौंप कर मामला खत्म करने की जरूरत
लंदन। भारतबंधु केशवभाई बटाक ने जंतर-मंतर (नई दिल्ली) पर पहलवानों के 9 वें दिन भी जारी धरना-प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई है। युनाइटेड किंगडम के अनिवासी भारतीयों के प्रभावशाली NRI GROUP, LONDON-UK के कन्वीनर केशवभाई बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से जारी प्रेस बयान में कहा कि भारतीय पहलवान भारत की शान हैं। ओलिंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया व साक्षी मलिक तथा विनेश फोगाट जैसे धुरंधर भारतीय पहलवानों के धरना-प्रदर्शन से दुनिया भर में भारत की बदनामी हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के दखल से मामले की गंभीरता को समझें। किसी एक व्यक्ति के चलते भारतीय स्वाभिमान को ठेस नहीं पहुँचनी चाहिए। सरकार को इसे समझने की जरूरत है। वर्ल्ड- चैम्पियनशिपों में पहलवानों के मैडल जीतने पर पहलवानों को सम्मानित करने वाले भारत के ‘भाग्यविधाता’ अब कहाँ हैं ? जंतर-मंतर पर जाकर पहलवानों की तकलीफ क्यों नहीं सुनते ? सवाल आरोपी के पोर्टफोलियो का नहीं है? बल्कि यौन-
शोषण जैसे पहलवानों के गंभीर आरोपों का है। आरोपी को कुश्ती महासंघ के ओहदे व मेम्बरशिप से तुरंत हटायें। आरोपी को राजनैतिक संरक्षण और पुलिस को सरकारी दबाव से मुक्त करें। आरोपों की न्यायिक जाँच कराके मामले को समाप्त करने की जरूरत है। असल में खेल संघों का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। सिर्फ पेशेवर खिलाड़ियों को ही कुश्ती व खेल संघों का नेतृत्व मिलना चाहिए। इससे रेसलर्स और प्लेयर्स धरने पर नहीं बैठेंगे, बल्कि विश्व चैम्पियनशिपों में मैडल्स जीत कर भारत का गौरव बढ़ाएंगे। किसी भी सूरत में भारतीय पहलवानों का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान!

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment