Hindi

विश्व विख्यात श्री कष्टभंजन देव हनुमानजी मंदिर सालंगपुरधाम में गृह मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात का सबसे बड़ा श्री कष्टभंजन देव भोजनालय सालंगपुरधाम का उद्घाटन किया

Written by krishnanewsnetwork
विश्व विख्यात श्री कष्टभंजन देव हनुमानजी मंदिर सालंगपुरधाम में माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह अपने परिवार के साथ पधारे और गुजरात का सबसे बड़ा श्री कष्टभंजन देव भोजनालय सालंगपुरधाम का उद्घाटन किया
उसमें संप्रदाय के आचार्य परम पूज्य धर्म धुरंधर 1008 श्री राकेश प्रसाद जी महाराज और वड़ताल टेंपल बोर्ड कमेटी के सभ्य संत गण एवं मंदिर के कोठारी श्री हरिप्रकाशदासजी स्वामी एवं श्री विवेकसागर दास जी स्वामी और अन्य कई संत और भोजनालय के दाताओं यजमान परिवार आमंत्रित मेहमान के साथ कार्यक्रम अद्भुत तरीके से संपन्न हुआ. भोजनालय का उद्घाटन करते माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अपने वक्तव्य में कहा और सारंगपुर में चल रहे विकास कार्य की सराहना करके आभार प्रकट किया. विश्व प्रसिद्ध श्री कष्टभंजन देव हनुमानजी मंदिर सालंगपुर हनुमान जयंती के पवित्र अवसर पर श्री अमित शाह माननीय गृह मंत्री श्री भारत सरकार द्वारा किंग ऑफ सालंगपुर का अनावरण का दिव्य कार्यक्रम किया गया।
माननीय गृहमंत्री श्री अपने परिवार के साथ पधारे और वड़ताल टेंपल बोर्ड के चेयरमैन देवप्रकाश दास जी स्वामी एवं सालंगपुर धाम के कोठारीश्री श्री हरिप्रकाश दासजी स्वामी एवं विवेक सागर दास जी स्वामी एवं घनश्याम जीवन दास जी स्वामी कुंडल उन संतो के साथ मिलकर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए किंग ऑफ सालनपुर का अपने हाथों से प्रथम पूजन किया हनुमान जी महाराज के आशीर्वाद प्राप्त किए और धन्यता प्राप्त की।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment