Article

एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े पर भी बनेगी बायोपिक

Written by cradmin

एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े पर एक बायोपिक बनाई जा रही है। आर्यन खान ड्रग्स मामले को लेकर चर्चा में आए थे उसके बाद उनका ट्रांसफर कर दिया गया था। 

जानकारी के मुताबिक मुंबई में एनसीबी अधिकारी के तौर पर काम कर चुके समीर वानखेड़े की बायोपिक का निर्माण जीशान अहमद और एक पूर्व टीवी पत्रकार करने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि वानखेड़े के लंबे इंटरव्यू के आधार पर फिल्म की कहानी लिखी जा रही है। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू करने की योजना है। समीर वानखेड़े की भूमिका निभाने के लिए बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ बातचीत चल रही है।

वानखेड़े जब मुंबई की एनसीबी के प्रमुख थे, तब बॉलीवुड के कई कलाकार उनके चपेट में आ गए थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए बॉलीवुड ड्रग मामले में उन्होंने बॉलीवुड की कई हीरोइनों को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, बाद में उनका नाम शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग मामले में आया। एनसीबी ने खुद आर्यन को क्लीन चिट देते हुए माना था कि पूरी जांच में कई तरह की अनौचित्य और धोखाधड़ी हुई है।

एनसीपी नेता नवाब मलिका वानखेड़े पर लगा चुके हैं आरोप
गौरतलब है कि नवाब मलिक ने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर जाति का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर सरकारी नौकरी पाने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं मलिक ने कहा था कि IRS के उम्मीदवारों के अधिकारों को फर्जीवाड़ा करके छीना गया है। फर्ज़ी मामले बनाना, लोगों से बड़े पैमाने पर पैसा वसूल करना और वो ही पैसा बिल्डरों के पास पार्क करना। इसने बड़े पैमाने में फर्ज़ी मामले बनाए, लोगों को डराया, पैसे वसूल किए। इतना ही नहीं मलिक ने वानखेड़े का निकाहनामा भी जारी किया था।

About the author

cradmin