Article

नवाजुद्दीन के समर्थन में बोलीं कंगना, खामोशी हमेशा शांति नहीं देती साहब!

Written by cradmin

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की निजी जिंदगी पिछले कुछ दिनों से मुश्किल दौर से गुजर रही है। उनकी पूर्व पत्नी आलिया ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वह लगभग हर दिन सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर एक्टर पर आरोप लगा रही हैं। अभी तक नवाज इस मामले को लेकर चुप्पी साध रखी थी लेकिन हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वह आलिया और बच्चों को हर महीने करीब 10 लाख रुपये भेजते हैं। उनका कहना है कि आलिया ज्यादा पैसे पाने के लिए ये सब कर रही हैं। नवाज अब खुलकर सामने आ गए हैं तो एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उनका समर्थन किया है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की क्वीन कंगना ने क्या कहा।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बयान को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, ‘नवाजुद्दीन सिद्दीकी साहब इसकी बहुत जरूरत थी। मौन हमेशा हमें शांति नहीं देता है। मुझे खुशी है कि आपने यह बयान दिया है।’

बच्चों की देखभाल के लिए नवाज आलिया को हर महीने 10 लाख रुपये देते हैं
नवाज ने आलिया पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘बीते 2 साल से मैं आलिया को हर महीने बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए दस लाख रुपए दे रहा हूं। मेरे बच्चे दुबई में होते तो मैं स्कूल की फीस, मेडिकल, आने-जाने के खर्च के अलावा 5-7 लाख रुपये देता था।

आलिया की 3 फिल्मों को फाइनेंस किया
“मैंने उनकी तीन फिल्मों को फाइनेंस किया है। यह कीमत करोड़ों में है। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह मेरे बच्चों की मां है। बच्चों के लिए एक लग्जरी कार भी खरीदी थी, लेकिन आलिया ने कार बेच दी और सारे पैसे खुद पर खर्च कर दिए। मुंबई के वर्सोवा में बच्चों के लिए सी फेसिंग अपार्टमेंट भी लिया गया है। इसके अलावा दुबई में एक घर भी खरीदा गया है।’ आलिया सिर्फ पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रही हैं। 

About the author

cradmin