Article

अगर मुगल इतने ही बुरे थे तो लाल किला तोड़ दो: नसीरुद्दीन शाह

Written by cradmin

नसीरुद्दीन शाह ZEE5 सीरीज ‘ताज-डिवाइडेड बाई ब्लड’ में बादशाह अकबर की भूमिका निभा रहे हैं। वेब-शो का प्रीमियर अगले महीने होगा। उन्होंने बताया कि कैसे कुछ मुगल शासकों को आजकल खलनायक के रूप में चित्रित किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुगलों को आक्रमणकारियों के रूप में देखा जाता था, उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की उपेक्षा किया जा रहा है और उनको आक्रमणकारी के तौर देखा जा रहा है। इस मामले को लेकर नसीरुद्दीन शाह ने हैरानी जताई।

मुगल लूटने नहीं आए थे
नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में तैमूर और अकबर के बीच के अंतर को समझाया। उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि मैं हैरान हूं क्योंकि यह बहुत हास्यास्पद है. क्योंकि लोग अकबर और हत्यारे आक्रमणकारियों नादिर शाह या तैमूर के बीच अंतर नहीं बता सकते। ये वे लोग थे जो यहां लूटपाट करने आए थे। लेकिन मुगल लूटने नहीं आए थे। वह यहां इस जगह को अपना घर बनाने आए थे और उन्होंने ठीक वैसा ही किया। उनके योगदान को कौन नकार सकता है।

…फिर ताजमहल छोड़ दो
नसीरुद्दीन शाह ने आगे कहा कि लोग जो कहते हैं वह कुछ हद तक सही है कि मुगलों को उनकी परंपराओं की कीमत पर महिमामंडित किया गया है। यह सच हो सकता है लेकिन उन्हें विलेन बनाने की जरूरत नहीं है। अगर उन्होंने जो किया वह भयानक था तो ताजमहल को ध्वस्त कर दें, लाल किले को तोड़ दें, कुतुब मीनार को ध्वस्त कर दें। लाल किले को हम पवित्र क्यों मानते हैं, इसे भी मुगलों ने ही बनवाया था। हमें उनकी तारीफ करने की जरूरत नहीं है लेकिन उन्हें खलनायक भी नहीं बनाना चाहिए। ZEE5 सीरीज ‘ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड’ 3 मार्च से स्ट्रीमिंग शुरू होगी।

सलीम और अनारकली की प्रेम कहानी
इस शो में आपको सलीम और अनारकली की लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी। अनारकली को कितना टॉर्चर किया, कितने अत्याचार सहे ये सभी भी दिखाया गया है। मिर्जा हकीम के रूप में राहुल बोस, जोधा बाई के रूप में संध्या मृदुल, रानी रुकैया बेगम के रूप में जरीना वहाब, अबू फजल के रूप में पंकज सरस्वते और बख्तुन्निसा के रूप में शिवानी टंकसाल भी इसमें भूमिका अदा करते हुए नजर आने वाले हैं।

About the author

cradmin