Hindi

सिलवासा में GNLU कैंपस के नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

Written by krishnanewsnetwork

आज दोपहर 12 बजे सिलवासा कला केंद्र में गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (GNLU) सिलवासा कैंपस के नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में न्याय, प्रशासन और शिक्षा क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी प्रेरणादायक उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति और GNLU के विज़िटर जस्टिस निलय अंजारिया ने की। उनके साथ मंच पर यूनियन टेरिटरी के प्रशासक के सलाहकार श्री अमित सिंगला, IAS भी मौजूद रहे।
इसके अलावा गुजरात उच्च न्यायालय के तीन माननीय न्यायाधीशों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस अवसर को और भी विशिष्ट बना दिया। इनमें शामिल थे:माननीय श्री इलेश जशवंतराय वोरा,माननीय श्री निरल मेहता,माननीय श्री पी. एम. रावल.
इस अवसर पर वक्ताओं ने छात्रों को कानून के क्षेत्र में आगे बढ़ने, नैतिक मूल्यों को अपनाने और समाज के प्रति उत्तरदायी बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment