भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश भाई अगरिया आज अध्यक्ष पद ग्रहण करने के पश्चात आधिकारिक रूप से भाजपा कार्यालय अटल भवन सिलवासा के अपने प्रथम दौरे पर पहुँचे। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश के महामंत्री श्री सुनील पाटिल, श्री जीतु भाई माढा, सिलवासा शहर जिला अध्यक्ष शांतु भाई पुजारी, सिलवासा ग्रामीण जिला अध्यक्ष दीपक भाई प्रधान, खानवेल जिला भाजपा के अध्यक्ष यशवंत भाई खुटिया, दादरा नगर हवेली जिला पंचायत के अध्यक्ष दामजी भाई कुराड़ा, सिलवासा नगरपालिका की अध्यक्षा श्रीमती रजनी बेन शेट्टी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेश सिंह चोहान, श्रीमती भारती बेन हलपति, श्री अनिल दीक्षित, श्रीमती निशा बेन भावर, श्री सुनील महाजन उपस्थित रहे। आज दादरा नगर हवेली के विविध समाजों के प्रतिनिधियों द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष श्री को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री श्री मुस्ताक भाई तवा और उपाध्यक्ष श्री वाहिद भाई कालिया द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। महाराष्ट्र समाज एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।उतर भारतीय प्रकोष्ठ की और से श्री द्वारिकानाथ पांडे जी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा की में आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ एवं आपका उत्साह एवं आशीर्वाद मुझे इस नए दायित्व का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगा।में आप सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ूँगा और हम सभी आपस में मिलकर इस कार्य को आगे बढ़ाएँगे।में एकबार पुनः पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी धन्यवाद देना चाहता हूँ। मुझे आशा है की यह एक नई शुरुआत होगी और हम सभी मिलकर आनेवाले स्थानीय निकाय चुनावों में अपनी पूरी ताक़त दिखाते हुए जीत हासिल करेंगे.

