संजान बंदर क्षेत्र में मुहर्रम के मौके पर ताजिया का त्योहार पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज द्वारा ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।पूरे आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने उचित सुरक्षा व्यवस्था की थी। ताजिया का विसर्जन तय मार्गों से होता हुआ शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।स्थानीय लोगों और समाज के विभिन्न वर्गों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय देते हुए त्योहार को सफल बनाया। प्रशासन और समाजसेवियों ने भी आयोजन को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में सहयोग किया।संपूर्ण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे यह साबित हुआ कि संजान बंदर क्षेत्र गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बना हुआ है।

