*हाउस ऑफ कॉमन्स (कमिटी रूम नं. 10) में सिद्धाश्रम UK द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में NRIs OCIs ने उत्साह से लिया हिस्सा*
*एचएच राजराजेश्वर गुरुजी ने योगासनों के बारे में बताते हुए ‘करो योग रहो निरोग’ का दिया मंत्र*
ब्रिटिश पार्लियामेंट के हाउस ऑफ कॉमन्स (कमिटी रूम नं.10) में इंटरनेशनल सिद्धाश्रम शक्ति सेंटर UK द्वारा 19 जून को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में योग संदेश और सनातन धर्म की प्रार्थना व मंत्र गूंजे। हैरो ईस्ट के सांसद बॉब ब्लैकमैन, सिद्धाश्रम UK के कर्णधार एचएच राजराजेश्वर गुरुजी और NRI ग्रुप के कन्वीनर NRI केशव बटाक और NRIs की मौजूदगी रही। NRI केशव बटाक सिद्धाश्रम UK के सर्वेसर्वा एचएच राजराजेश्वर गुरूजी के खास आमंत्रण पर इस कार्यक्रम में शरीक हुए। एचएच राजराजेश्वर गुरूजी ने सांसद बॉब ब्लैकमैन को शॉल ओढ़ा कर व सम्मान पत्र भेंट कर सत्कार किया। इंटरनेशनल सिद्धाश्रम शक्ति सेंटर के संस्थापक प्रमुख एचएच राजराजेश्वर गुरूजी ने सैल्यूट तिरंगा के यूके प्रेसिडेंट NRI केशव बटाक को उनकी हिन्दुत्व सनातनी शख्सियत के अनुरूप पीला और शक्ति के प्रतीक लाल रंगी अंगवस्त्र से सत्कार किया। इस कार्यक्रम में मौजूद NRIs OCIs भी सनातनी अंगवस्त्रम् से सुशोभित थे। सभी NRIs OCIs ने उत्साह से हिस्सा लिया। पूरा कार्यक्रम भारतीय सनातनी संस्कृतिमय था। सांसद बॉब ब्लैकमैन ने भी अपने दोनों हाथ जोड़ कर सभी का अभिवादन किया। एचएच राजराजेश्वर गुरुजी और सांसद बॉब ब्लैकमैन ने सभी को योग का महत्व समझाया। सिद्धाश्रम UK के कर्णधार एचएच राजराजेश्वर गुरूजी ने सभी को योगासनों के बारे में बताया। सभी महानुभावों ने योग विधि में सांस लेने और सांस छोड़ने जैसी बारीकियों का अभ्यास भी किया। एचएच राजराजेश्वर गुरूजी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करने का भी अनुरोध किया। ज्ञात हो कि इंटरनेशनल सिद्धाश्रम शक्ति सेंटर UK के संस्थापक-प्रमुख एचएच राजराजेश्वर गुरू जी वर्षों से यूनाइटेड किंगडम में हिन्दू सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं।

