Hindi

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दमण के कोस्टल रोड पर हुआ भव्य आयोजन, प्रशासक प्रफुल पटेल ने युवाओं संग किया योग

Written by krishnanewsnetwork

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दमण के भव्य कोस्टल रोड पर योगाभ्यास का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासक श्री प्रफुल पटेल ने स्वयं युवाओं के साथ भाग लिया। समुद्र तट के किनारे खुली हवा में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया और योग के महत्व को आत्मसात किया।आयोजन स्थल, कोस्टल रोड की खूबसूरती भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रही। लहरों की गूंज और ताजी हवाओं के बीच योग का अनुभव बेहद अद्भुत रहा।कोस्टल रोड का यह हिस्सा अब केवल आवाजाही का मार्ग नहीं रहा, बल्कि यह दमण की नई पहचान बनता जा रहा है। इस सुंदर और सुव्यवस्थित स्थान ने दमण की प्राकृतिक छटा में और भी निखार ला दिया है।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment