Hindi

कृणाल प्रसाद नामक व्यक्ति की निर्मम हत्या केस में गुनाहित प्रवृतियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की भाजपा ने मांग की: तत्काल प्रभाव से आरोपी जिनका नाम हत्या की प्राथमिकी में दर्ज है,पार्टी के प्राथमिक सदस्य पद से निष्कासित किया

Written by krishnanewsnetwork

प्रेस विज्ञप्ति से शांतु भाई पुजारी जिला अध्यक्ष -सिलवासा (शहर)ने दादरा नगर हवेली के सिलवासा शहर में गत 17 जून 2025 को कृणाल प्रसाद नामक व्यक्ति की निर्मम हत्या हुई थी। इस घटना की भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव प्रदेश की और से कड़े शब्दों में निंदा की है।इस घटना से जुड़े तीनो आरोपी जिनका नाम हत्या की प्राथमिकी में दर्ज है ऐसे… (1) करण सिंह (2) हितेश मोरे (3) अश्विन गर्डे, यह स्पष्ट किया है की उपरोक्त आरोपी भाजपा के किसी भी पद पर नहीं है नाही भाजपा के किसी भी इकाई के चुनें हुए सदस्य है। भारतीय जनता पार्टी दानह एवं दमन दीव प्रदेश ऐसी किसी भी प्रकार की गुनाहित प्रवृति में लिप्त व्यक्ति के विरुद्ध कठोर से कठोरतम कार्यवाही के पक्ष में है और सदैव रहेगा। शासन प्रशासन से भी निवेदन करते है की प्रदेश में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाए और पुलिस प्रशासन को भी अनुरोध है की प्रदेश मे कोई भी गंभीर गुनाहित प्रवृतियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हो और इसमें भाजपा का आपको हमेशा समर्थन मिलता रहेगा।उपरोक्त तीनो आरोपियों को भाजपा दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव प्रदेश के द्वारा तत्काल प्रभाव से पार्टी के प्राथमिक सदस्य पद से निष्कासित किया जाता है।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment