Hindi

प्रसिद्ध आध्यात्मिक शख्सियत एचएच राजराजेश्वर गुरू जी ने अंतर्राष्ट्रीय सिद्धाश्रम शक्ति सेंटर HARROW में सैल्यूट तिरंगा के यूके प्रेसिडेंट केशव बटाक का किया सत्कार

Written by krishnanewsnetwork

♦️ *एचएच राजराजेश्वर गुरू जी ने LONDON में ‘भारत राष्ट्रवाद’ और ‘सनातन संस्कृति’ को बुलंद करने के NRI केशव बटाक के प्रयासों को सराहा*.                                         प्रसिद्ध आध्यात्मिक शख्सियत एचएच राजराजेश्वर गुरू जी ने ‘भारत राष्ट्रवाद’ और ‘सनातन संस्कृति’ को बुलंदी दिलाने के NRI केशव बटाक के प्रयासों की सराहना की है। इंटरनेशनल सिद्धाश्रम शक्ति सेंटर, यूके के संस्थापक एचएच राजराजेश्वर गुरू जी ने सिद्धाश्रम में NRI केशव बटाक को भगवा खेस और शक्ति के प्रतीक लाल रंग की शॉल ओढ़ा कर उनका सम्मान किया। इस मुलाकात के दौरान एचएच राजराजेश्वर गुरू जी और NRI ग्रुप के कन्वीनर केशव बटाक ने भारत, यूके के हालातों, यूके में भारत हितों को बुलंदी देने और यूके में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार करने से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। सिद्धाश्रम प्रमुख एचएच राजराजेश्वर गुरू जी ने NRI केशव बटाक द्वारा सेन्ट्रल लंदन में अगले महीने श्रीमद् भागवत् कथा के आयोजन पर प्रसन्नता जताई। NRI केशव बटाक ने कहा कि यूके में सभी समर्थ सनातनी हिन्दुओं को वर्ष में भागवत्, रामायण, शिव पुराण कथा करवानी चाहिए। मेरे आमंत्रण पर सेन्ट्रल लंदन में भागवत् कथा सुनाने आ रहे प्रफुलभाई शुक्ल जी से यहाँ कई सनातनियों ने भी धार्मिक कथाएं सुनाने के लिए संपर्क किया है। NRI केशव बटाक ने कहा कि ” यूके में कट्टरपंथियों की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए सभी हिन्दुओं को जाति और वर्ग भेद भूल कर एकजुट होना होगा। मैं अपनी बातों-विचारों, प्रेस-मीडिया बयानों और मुझसे मिलने-जुलने वाले सनातनियों को मैं ‘संघे शक्ति कलियुगे’ का मंत्र देता हूँ। यह बात भारतवासियों पर भी लागू है कि वो अगर एकजुट नहीं हुए तो मुसीबत में पड़ सकते हैं। ” NRI केशव बटाक ने इंटरनेशनल सिद्धाश्रम शक्ति सेंटर, यूके के माध्यम से यूनाइटेड किंगडम में सनातन धर्म और संस्कृति को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए एचएच राजराजेश्वर गुरू जी की प्रशंसा की और उन्हें शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि गुजरात के वलसाड़ जिले के मूल निवासी राजराजेश्वर गुरुजी 1993 से लंदन में हैं। उन्होंने वर्ष 2000 में वहां अपना केंद्र स्थापित किया था। 21 जून 2019 को उन्हें हैरो, लंदन के लिए उन्हे़ मेयर चैपलिन (धर्म गुरु) नियुक्त किया गया। जनसमुदाय की असाधारण समर्पित सेवा के लिए उन्हें हाउस ऑफ कॉमन्स, लंदन में हैप्पीनेस एम्बेसडर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2019 में मंत्री पीपी चौधरी और विजय गोयल से हिंदू एम्बेसडर पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्हें 2018 में विश्व शांति और एकता के बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता केंद्र नोएडा से पुरस्कृत-सम्मानित किया गया है।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment