सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित सामग्री साझा करने और देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त दो युवकों को सिलवासा पुलिस ने हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान हुसैन देवजानी और अयामास खान के रूप में हुई है, दोनों 22 फरिया, सिलवासा के निवासी हैं।हुसैन देवजानी पर “India.on.my.dick” जैसे आपत्तिजनक नाम वाली आईडी के पोस्ट को साझा करने और पाकिस्तानी सेना के समर्थन में सामग्री रीट्वीट करने का आरोप है। वहीं, अयामास खान पर युद्ध संबंधी रणनीति से जुड़ी ऐतिहासिक सूचनाएं साझा कर पाकिस्तान को परोक्ष रूप से मदद पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।दोनों आरोपियों को 9 मई को सिलवासा कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ सरकारी वकील पारुल राजपूत की सशक्त दलीलों के आधार पर माननीय न्यायाधीश (JMFC) भाविका परमार जी ने दोनों को 13 मई तक पुलिस रिमांड (PCR) में भेजने का आदेश दिया।यह कार्यवाही दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव के DIG अमित शर्मा के निर्देशन में सिलवासा पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि युद्ध जैसे संवेदनशील समय में यदि कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने या देशविरोधी पोस्ट करने की कोशिश करेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को सख्त कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा।
सिलवासा पुलिस की इस तत्परता को सोशल मीडिया पर भी सराहा जा रहा है, और इसे राष्ट्र विरोधी तत्वों के लिए एक सख्त चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

