Hindi

AYM Syntex Limited, Rakholi में कंपनी के प्रिय चेयरमैन श्री राजेश मंदावेवाला का जन्मदिन मनाया गया

Written by krishnanewsnetwork

दिनांक 5 मई 2025 को AYM Syntex Limited, Rakholi में कंपनी के प्रिय चेयरमैन श्री राजेश मंदावेवाला का जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर एक मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गयाजिसमें कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसे “Save a Life, Give Blood” की थीम पर आधारित रखा गया, जिससे यह सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रतीक बन गया। जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य को प्राथमिकता देना, श्री मंदावेवाला के सामाजिक दृष्टिकोण को दर्शाता है।AYM Syntex Limited द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया और यह संदेश दिया कि जन्मदिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्व निभाने का भी दिन हो सकता है।इस प्रेरणादायक पहल के लिए AYM Syntex Limited और श्री राजेश मंदावेवाला को कोटि-कोटि बधाई और शुभकामनाएं।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment