Uncategorized

दमन-दीव सांसद उमेश पटेल ने पटलारा ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

Written by krishnanewsnetwork

दमन-दीव लोकसभा सीट के सांसद उमेश पटेल इन दिनों “सांसद आपके दरवाजे” अभियान के तहत क्षेत्र के गाँव-गाँव जाकर लोगों की समस्याएँ सुन रहे हैं और उनके समाधान का प्रयास कर रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत उन्होंने मोटी दमन के परियारी ग्राम पंचायत से की थी और इसके बाद अब पटलारा ग्राम पंचायत का दौरा किया।पटलारा ग्राम पंचायत में उमेश पटेल ने खुद घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को जाना। बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने मुख्यतः मूलभूत सुविधाओं की कमी की ओर ध्यान दिलाया। ग्रामीणों ने सांसद के सामने सड़कों की ख़राब हालत, स्ट्रीट लाइटों की कमी, गटर की सफाई, और साफ-सफाई जैसी समस्याएँ रखीं।सांसद उमेश पटेल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से टेलीफोन पर बातचीत कर समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।इस दौरान सांसद ने कहा, “मेरा उद्देश्य सिर्फ चुनावों में वोट माँगना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। मैं चाहता हूँ कि हर गाँव में लोग खुशहाल रहें और उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।”स्थानीय लोगों ने सांसद के इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनके क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।उल्लेखनीय है कि उमेश पटेल द्वारा चलाया जा रहा “सांसद आपके दरवाजे” अभियान क्षेत्र के अन्य गाँवों में भी जारी रहेगा। इस पहल का उद्देश्य आमजन तक पहुँच बनाना, उनकी परेशानियों को नजदीक से समझना और ज़मीनी स्तर पर उनके समाधान की दिशा में काम करना है।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment