आज 3 मई 2025 को कांग्रेस पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए प्रभु टोकिया को दादरा और नगर हवेली टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की गई, और तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।पार्टी ने पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष महेश शर्मा के योगदान की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद भी व्यक्त किया है। राजनीतिक हलकों में इस बदलाव को कांग्रेस की क्षेत्रीय मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.प्रभु टोकिया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनते हृदय से कांग्रेस अध्यक्ष मा.मल्लिकार्जुन खड़गे जी, नेता मा.राहुल जी गांधी, चेयरपर्सन सीपीपी आदरणीय सोनिया जी गांधी,संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल जी,गोवा और दादरा नगर हवेली दमन- दीव के प्रभारी इंचार्ज मा.माणिकराव जी ठाकरे,एआईसीसी सेक्रेटरी और दादरा नगर हवेली की बेटी नेटा डी’सोजा जी,गोवा और दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव एआइसीसी सेक्रेटरी डॉ.अंजलि नींबुलकर जी का और प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से,जिन्होंने मुझ पर विश्वास रखने पर आभार व्यक्त किया.प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कहा की यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि एक मिशन है. दादरा नगर हवेली सर्व समाज के हक,सम्मान और अधिकारों की रक्षा करने हेतु तमाम प्रयास करूंगा.और प्रदेश में हमारे स्वाभिमान और न्याय की लड़ाई को और कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबुत करना और कांग्रेस पार्टी कि विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर प्राप्त हुआ है। मैं संकल्प लेता हूँ कि इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और संघर्ष के साथ निभाऊँगा ! गरीब,सोशित, वंचित सभी समाज के लोगों को लेकर सब का विश्वास एवं सबका साथ और सबका सहयोग लेकर कार्य करूंगा और संघ शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली प्रदेश की जनता की आवाज़ को अधिक प्रभावी और सशक्त करूंगा ।साथ ही, मैं अपने सभी संघर्षील साथियों,कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने हर संघर्ष में मेरा साथ दिया और हम मिलकर दादरा नगर हवेली में कांग्रेस का झंडा लहराएंगे और दादरा नगर हवेली में कांग्रेस पार्टी को नए शिखर तक पहुँचाएंगे।

