Hindi

लायंस इंग्लिश स्कूल:पहलगाम आतंकी हमले के 26 पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

Written by krishnanewsnetwork

29 अप्रैल,2025 को लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट के तीनों संस्थानों (लायंस इंग्लिश स्कूल,श्रीमती देवकीबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस और हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्ट्डीज एंड रिसर्च) द्वारा संयुक्त रूप से 22अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष प्रार्थना सभा आयोजित करके दो मिनट का मौन रखा गया तथा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस प्रार्थना सभा में संस्था के उपाध्यक्ष महोदय श्री अनंतरावजी डी निकम,सचिव श्री कुलदीप सिंह मुंद्रा, कोषाध्यक्ष श्री विश्वेष दवे,कार्यकारिणी के अन्य सदस्य,तीनों संस्थानों के प्राचार्या, उप प्राचार्या,प्रधानाचार्या,उपप्रधानाचार्या,प्राध्यापकगण एवं सभी अध्यापकगण उपस्थित रहे।संस्था के अध्यक्ष श्री फतेहसिंहजी चौहान ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा कायराना हमले को अत्यंत निंदनीय,दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक बताया तथा इस हमले में अपनी जान गंवाने वाले व्यक्तियों को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment