Hindi

संघ दानह एवं दमण-दीव प्रदेश पुलिस का कड़ा पहरा: संघ प्रदेश पुलिस अवैध विदेशी नागरिकों पर रखे हुए है कड़ी निगरानी IPS अमित शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश पुलिस अवैध विदेशी नागरिकों के खिलाफ सजग, सतर्क और प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

दमण। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्य सरकारों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश जारी करते हुए विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से वापस भेजने का निर्देश दिया है। लेकिन जहां देश के अन्य हिस्सों में यह अभियान हाल ही में शुरू हुआ है, वहीं संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमण – दीव की पुलिस पहले से ही पूरी मुस्तैदी से ऐसे तत्वों के खिलाफ सक्रिय है।प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में प्रदेश की दमण एवं सिलवासा पुलिस सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर बेहद सजग रही है। पुलिस के आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में दमण और सिलवासा की पुलिस समय-समय पर क्षेत्रों में रह रहे लोगों की पहचान एवं दस्तावेजों की जांच करती रही है, ताकि कोई भी विदेशी नागरिक अवैध रूप से प्रदेश में प्रवेश न कर सके।दमण पुलिस 2022 से ही चला रही सतत जांच अभियान दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव पुलिस विभाग द्वारा अवैध विदेशी नागरिकों के विरुद्ध निरंतर और प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दमण पुलिस 2022 से ही अवैध विदेशी नागरिको पर निगरानी रखे हुए है, जिसे लेकर सतत जांच अभियान जारी है। दमण पुलिस ने 14 अगस्त 2023 को नानी दमण के पंचाल, भीमपुर और अन्य चॉल क्षेत्रों में तथा 28 दिसंबर 2023 को छोटा बिहार और डोरी कडैया क्षेत्रों में विशेष छापेमारी की थी। इन अभियानों के दौरान संदिग्ध क्षेत्रों में गहन तलाशी ली गई, लेकिन कोई भी अवैध विदेशी नागरिक नहीं पाया गया- जो इस बात का प्रमाण है कि पुलिस की सतर्कता निरंतर और प्रभावशाली रही है। दमण में बांग्लादेशी घुसपैठिए की गिरफ्तारी- एक महत्वपूर्ण कार्रवाई के तहत 28 अक्टूबर 2024 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 103(1) और 309(4) के अंतर्गत एक आपराधिक प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दलीम नूर इस्लाम हवलदार, बांग्लादेशी नागरिक है। जो गाँव- सोनाडांगा, थाना- सोनाडांगा, जिला- खुलना, बांग्लादेश का निवासी है। अभियुक्त भारत में बिना किसी वैध / कानूनी भारतीय नागरिकता प्रमाण के रह रहा था। इस पर पुलिस ने विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 14 और 14(सी) तथा पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 12 के तहत भी मामला दर्ज कर लिया। वर्तमान में दोनों प्रकरण माननीय न्यायालय, दमण में विचाराधीन हैं। गिरफ्तारी की सूचना पुलिस विभाग ने तुरंत उच्च अधिकारियों को भेजी और कानून के तहत सभी आवश्यक प्रक्रियाएं अपनाई गईं। वर्ष 2022 से ही दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव पुलिस विदेशी नागरिकों की पहचान और सत्यापन प्रक्रिया को नियमित रूप से अंजाम देती आ रही है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी हुई है।उल्लेखनीय है कि जहां देश अन्य क्षेत्रों में हाल की घटनाओं के बाद हरकत में आया है, वहीं संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव की पुलिस पहले से ही अवैध विदेशी नागरिकों के खिलाफ सजग, सतर्क और प्रभावी कार्रवाई करती रही है। यह उनके कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता का प्रमाण है। शासन एवं आम जनता को इस बात पर गर्व है कि उनका पुलिस प्रशासन प्रदेश को सुरक्षित और अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए सदैव तत्पर है।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment