सैल्यूट तिरंगा के यूके प्रेसिडेंट केशव बटाक ने थ्रीडी संघ प्रदेश के डीआईजीपी मिलिन्द एम. दुम्बेरे को पत्र लिख कर केन्द्रीय गृह मंत्रालय के आदेश की अनुपालना में गुजरात की तर्ज पर दमण जिला में भी पाकिस्तानियों, बांग्लादेशियों और रोहिंग्या घुसपैठियों की तलाश में सघन जाँच अभियान चलाने की गुजारिश की है। केशव बटाक ने डीआईजीपी मिलिन्द दुम्बेरे को आज भेजे पत्र में लिखा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने की डेडलाइन समाप्त होने के बाद देश भर में पुलिस तंत्र कॉम्बिंग ऑपरेशन चला कर पाकिस्तानियों की धरपकड़ कर रही है। गुजरात में वलसाड़, सूरत, अहमदाबाद आदि शहरों में पुलिस ने सैकड़ों अवैध पाकिस्तानियों और बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा है।
अकेले अहमदाबाद में दो दिन पहले तक 500 से ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा गया था। दमण के करीबी गुजरात के वलसाड़ जिले में सैंकड़ों संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठियों को पुलिस ने पकड़ा है। दमण के सोमनाथ में कुछ महीने पहले एक महिला की लूट विथ मर्डर में बांग्लादेशी का नाम आया था, जो वर्षों उसके साथ रहा। फिर मौका देख मर्डर कर गहने लूट फरार हो गया। इस संघ प्रदेश में सत्तारूढ़ दल के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने भी आप आईजीपी को पत्र लिख कर दमण जिला में पाकिस्तानियों, बांग्लादेशियों और रोहिंग्या घुसपैठियों की आशंका जताते हुए जाँच की माँग की थी, जिसमें कथित ब्रोकरों और दलालों के मार्फत घुसपैठियों को किराये पर मकान दिलाने की आशंका व्यक्त की गयी थी। दीव जिले में भी दीव पुलिस पाकिस्तानियों और अन्य घुसपैठियों की तलाश में जुटी है। दमण में भी लोग पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पुलिस द्वारा जांच करने की माँग सोशल मीडिया आदि माध्यमों पर कर रहे हैं। पुलिस को भंगारियों और फेरीवालों, उद्योगों आदि में घुसपैठियों की जाँच करनी चाहिए। दमण जिला में पाकिस्तानियों, बांग्लादेशियों, रोहिंग्याओं की बिरादरीवालों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मुहल्लों, मकानों सहित पूरे दमण जिले में पुलिस को कॉम्बिंग ऑपरेशन चला कर घुसपैठियों का पता लगाना चाहिए। पुलिस की यह कॉम्बिंग औचक व नियमित चलनी चाहिए। पाकिस्तानियों, बांग्लादेशियों और रोहिंग्या घुसपैठियों ने गलत तरीके से आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि भारतीय कागजात बनवा कर पूरे भारत में रह रहे हैं।इनकी पहचान आसान नहीं है। दमण पुलिस को शाँत बैठने की बजाय एक्शन मोड में आकर घुसपैठियों का पता लगाना चाहिए। देश और प्रदेश की सुरक्षा को लेकर कोई भी कोताही राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। दमण में सभी लोगों को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के तहत प्रदेश के माहौल को शाँतिपूर्ण बनाये रखने में योगदान देते हुए घुसपैठियों को बेनकाब करने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग कर नागरिक कर्तव्य निभाना चाहिए।

