सिलवासा: दादरा एवं नगर हवेली पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 12 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹2,37,000/- है।शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, वह आमली स्थित बालाजी मंदिर रोड पर टहल रहा था, तभी पीछे से आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। इस पर सिलवासा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 303(2), 304, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक उर्फ मंडवा कुमार झा को दादरा गार्डन के पास से गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ में कई घटनाओं का खुलासा हुआ और उसके पास से 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में उसके साथी आनंद उर्फ गुड्डा की जानकारी मिली, जिसे देमणी रोड के पास मोबाइल बेचते समय पकड़ा गया। उसके पास से 4 मोबाइल और 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई। *गिरफ्तार आरोपी:*1.अभिषेक उर्फ मंडवा सचिन्द्र झा – निवासी डूंगरा कॉलोनी, वापी,2. आनंदकुमार उर्फ गुड्डा अशोकभाई पटेल – निवासी लवाछा, वापी. *बरामदगी:*कुल 12 मोबाइल फोन (Oppo, Vivo, Samsung, POCO आदि ब्रांड्स),Hero Splendor+ i3s मोटरसाइकिल. *डीएनएच पुलिस की अपील*. पुलिस नागरिकों की सुरक्षा हेतु निरंतर कार्यरत है। हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 100 या नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें।

