Hindi

DNH पुलिस का एक और शानदार ऑपरेशन – फैक्ट्री चोरी के 2 मामले सुलझाए, 4 गिरफ्तार

Written by krishnanewsnetwork

सिलवासा। दादरा एवं नगर हवेली पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ से ₹51,820/- मूल्य की चोरी की गई संपत्ति बरामद की गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और अपराध पर नियंत्रण की प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत मिला है।
ज्ञात हो कि सिलवासा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3), 331(4), 305 के तहत दो आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे, जिसमें अज्ञात व्यक्तियों ने फैक्ट्रियों में घुसपैठ कर जेट्स, स्विचेस, तांबा और एल्युमिनियम रॉड/वायर तथा नकद ₹1,62,000/- की चोरी की थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी गणेश उर्फ गनिया सेलप्पा पात्रे को अंबेडकरनगर, पिपरिया से पकड़ा। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया और चोरी के सामान की जानकारी दी, जिसे उसके कब्जे से बरामद किया गया।
आगे की जांच में उसके सहयोगियों दीपेश जमनादास राठौड़ और आकाश सिद्धार्थ खन्नाकर को भी अंबेडकरनगर, पिपरिया से गिरफ्तार किया गया। तीनों ने मिलकर जय ट्रेडिंग कंपनी, पिपरिया से तांबे और एल्युमिनियम की चोरी करना भी कबूल किया, जिसे इन्होंने रामज़ान अली मकबूल मनीहार (निवासी उतरा फलिया, लवाछा, वापी) को बेच दिया था। चोरी गया सामान रमज़ान के पास से बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. गणेश उर्फ गनिया सेलप्पा पात्रे
2. दीपेश जमनादास राठौड़
3. आकाश सिद्धार्थ खन्नाकर (तीनों निवासी अंबेडकरनगर, पिपरिया)
4. रमज़ान अली मकबूल मनीहार (निवासी उतरा फलिया, लवाछा, वापी)
बरामदगी:
11 जेट्स – ₹38,500/-
तांबा व एल्युमिनियम की रॉड – ₹13,320/-
कुल बरामद संपत्ति: ₹51,820/-
*DNH पुलिस की अपील-* DNH पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अपराध नियंत्रण हेतु लगातार सतर्कता बरत रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment